फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: हलवारा में साइकिल सवार बुजुर्ग को बस ने रौंदा, मौके पर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हलवारा। लुधियाना-बठिंडा राज मार्ग पर रकबा टोल प्लाजा के पास मैरिज पैलेस के सामने शनिवार शाम पौने 6 बजे एक निजी बस ने साइकिल सवार 65 वर्षीय हरनेक सिंह को रौंद दिया। दुर्घटना में हरनेक सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटनास्थल पर अनियंत्रित बस पेड़ और झाड़ियों को कुचलते हुए बड़े पेड़ से टकराई और रुक गई। घटना की जानकारी मिलने पर ब्लॉक समिति सदस्य गुरमुख सिंह और थाना सुधार पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए लुधियाना सिविल अस्पताल भेज दिया। भीड़ के कारण एक अन्य बस और स्विफ्ट कार में टक्कर भी हुई, लेकिन इसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

बस कंडक्टर सरबजीत सिंह को पुलिस ने हिरासत में लिया, जबकि ड्राइवर फरार है। कंडक्टर का कहना है कि हरनेक सिंह सामने से बस के रास्ते में आ गए, जबकि मृतक के बेटे गुरप्रीत सिंह का आरोप है कि पिता को पीछे से टक्कर लगी। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरदीप सिंह ने कहा कि तकनीकी जांच और नक्शा तैयार कर दुर्घटना के असली कारण का पता लगाया जाएगा। बस में सवार यात्रियों ने बताया कि अंधेरे के कारण उन्हें कुछ पता नहीं चला, कुछ को मामूली खरोंचें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें