फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशनगढ़ में पंजाब नेशनल बैंक का ताला तोड़ने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। किशनगढ़ स्थित पंजाब नेशनल बैंक का ताला तोड़ नकाबपोश लुटेरों ने बैंक लूटने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। करीब 15 मिनट तक बैंक के लॉकर को तोड़ने की कोशिश करते रहे। इसके बाद वह फरार हो गए। आईटी पार्क थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वारदात शनिवार देर रात 2.45 बजे की है।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब 8 बजे पुलिस को सूचना मिली कि किशनगढ़ स्थित पंजाब नेशनल बैंक का ताला टूटा हुआ है। सूचना पर ईस्ट डीएसपी दिलशेर सिंह चंदेल, आईटी पार्क थाना प्रभारी लखबीर सिंह, क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर रंजीत सिंह ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। बैंक के बाहर लगे ताले की कुंडी टूटी हुई थी। मौके पर डॉग स्क्वायड समेत फोरेंसिक टीम कैश डिपाजिट मशीन समेत अन्य जगहों से फिंगरप्रिंट बरामद किए। बैंक मैनेजर प्रियंका की शिकायत पर केस दर्ज किया है।
सीसीटीवी में दो लुटेरे कैद
वारदात के बाद पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला। बैंक के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में दो युवक कैद थे। फुटेज में नकाबपोश दो लुटेरे बैंक का ताला तोड़ अंदर दाखिल होते दिख रहे हैं। बैंक के अंदर दाखिल होने के बाद लुटेरों ने बैंक लॉकर को तोड़ना चाहा। लेकिन कामयाब नहीं हो सके और करीब 15 मिनट बाद बैंक से बाहर निकलकर फरार हो गए।
विज्ञापन

लाइट न होने से बैंक में अंधेरा, चेहरे साफ नहीं
पुलिस के अनुसार, बारिश होने और लाइट न होने की वजह से बैंक में अंधेरा था। इसके चलते आरोपियों के चेहरे पूरी तरह से साफ नजर नहीं आ रहे।
बैंक में नहीं है सिक्योरिटी गार्ड
किशनगढ़ स्थित बैंक के आसपास की सड़कें बिलकुल सुनसान होती हैं। इसके बावजूद बैंक प्रबंधन ने न तो बैंक के बाहर सिक्योरिटी गार्ड तैनात किया और न ही कोई सायरन लगाया।
100 मीटर पर है सीआरपीएफ का नाका
वहीं इस बैंक के 100 मीटर की दूरी पर आईटी पार्क चौक पर सीआरपीएफ का नाका है। जहां 24 घंटे सीआरपीएफ के जवान तैनात रहते हैं। दिन में पुलिस के जवान भी नाके पर तैनात रहते हैं। बावजूद इसके चोरों ने बैंक को लूटने की कोशिश कर डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें