फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू स्वास्थ्य केंद्र की सेवाओं में अब हो सकता है सुधार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के स्वास्थ्य केंद्र की सेवाओं में अब सुधार की उम्मीद नजर आ रही है। शनिवार को हुई सिंडिकेट की बैठक में इसके संचालन की जिम्मेदारी अनुभवी डॉ. रूपिंदर कौर को दी गई है।
विज्ञापन

कोरोना का प्रकोप जब से शुरू हुआ तब से लेकर आज तक पीयू के स्वास्थ्य केंद्र की सेवाओं से शिक्षक व कर्मचारी संतुष्ट नहीं थे। कभी डॉक्टर नहीं मिल रहे थे तो कभी दवाएं। जांच आदि करवाने में भी दिक्कतें हो रही थीं। एक कर्मचारियों के पिता की जान तो जाते जाते बची थी। इमरजेंसी में कोई डॉक्टर ही नहीं मिला। आनन-फानन में उन्हें जीएमएसएच 16 में भर्ती करवाया गया। कुछ समय बाद वह स्वस्थ हुए। अन्य कर्मचारियों को भी कई बार ऐसी ही दिक्कतें हुईं, लेकिन बात नहीं बनी। सिंडिकेट में यह प्रकरण उठाया गया और इसे गंभीरता से लिया गया। आखिरकार सिंडिकेट ने इसके संचालन का जिम्मा डॉ. रुपिंदर कौर को दे दिया। इसी के साथ शिक्षकों व कर्मचारियों को उम्मीद है कि पीयू स्वास्थ्य केंद्र की सेवाओं में अब सुधार आएगा। सोमवार से स्वास्थ्य केंद्र का संचालन नए तरीकों से हो सकता है। जानकारों का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र हेल्पलाइन भी जारी कर सकता है। जिसके जरिये डॉक्टर पीयू के शिक्षकों व कर्मचारियों को परामर्श दे सकते हैं। सामान्य रोगों में वह लक्षण के आधार पर दवाएं भी दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें