चंडीगढ़। यूटी प्रशासक गुलाबचंद कटारिया रामदरबार में आयोजित किए जाने वाले समाधान शिविर के दौरान रेजीडेंट्स के साथ मुलाकात करेंगे। यह शिविर रामदरबार के कम्युनिटी सेंटर में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान स्थानीय लोग अपनी समस्याओं को प्रशासक के सामने रख सकेंगे। यह आयोजन दोपहर 3.40 बजे से होगा।