फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का एक आरोपी जल्द लाया जाएगा भारत, सुरक्षा एजेंसियों की एक टीम अजरबैजान रवाना

Tue, 01 Aug 2023 01:10 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हत्या के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य गोल्डी बराड़ ने एक फेसबुक पोस्ट में स्वीकार किया था कि उसने बदला लेने के लिए हत्या की योजना बनाई थी। इसके बाद एक निजी चैनल पर जेल से दिए इंटरव्यू में लॉरेंस बिश्नोई ने यह बात कबूली थी।
विज्ञापन
सचिन बिश्नोई। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के केस में आरोपी व गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीब सचिन बिश्नोई को जल्द ही भारत लाया जाएगा। आरोपी को पकड़ने के लिए सुरक्षा एजेंसियों की एक टीम अजरबैजान पहुंच चुकी है। उम्मीद है कि उसकी गिरफ्तारी और प्रत्यर्पण से इस हत्याकांड में कई खुलासे होंगे। कुछ दिन पहले ही सचिन बिश्नोई को अजरबैजान में हिरासत में लिया गया था।

विज्ञापन


आरोप है कि मूसेवाला की हत्या के बाद वह फर्जी पासपोर्ट से विदेश भाग गया था। उसे भारत लाने से पहले उससे दिल्ली पुलिस पूछताछ करेगी। उसके बाद पंजाब पुलिस उसे रिमांड पर लेगी। सचिन बिश्नोई की सिद्धू मूसेवाला की हत्या में अहम भूमिका है। इससे पहले लॉरेंस के एक करीबी विक्रम बराड़ को यूएई से डिपोर्ट किया गया है। उसकी भी सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में अहम भूमिका थी।

गौरतलब है कि सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को पंजाब के मानसा जिले में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य गोल्डी बराड़ ने एक फेसबुक पोस्ट में स्वीकार किया था कि उसने बदला लेने के लिए हत्या की योजना बनाई थी। इसके बाद एक निजी चैनल पर जेल से दिए इंटरव्यू में लॉरेंस बिश्नोई ने यह बात कबूली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें