फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर ट्रेन हादसाः मैदान की क्षमता दो हजार, क्लीयरेंस दे दी 20 हजार की

Sun, 21 Oct 2018 09:08 AM IST
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
विज्ञापन
अमृतसर रेल हादसा
विज्ञापन

अमृतसर रेल हादसों को लेकर अब प्रशासन पर सवाल उठने लगे हैं। जौड़ा फाटक के पास स्थित धोबी घाट की क्षमता दो हजार लोगों की है, लेकिन पुलिस कमिश्नर एसएस श्रीवास्तव ने मदान परिवार को 20 हजार लोगों की मंजूरी दे दी। पुलिस के अलावा किसी अन्य विभाग से मंजूरी नहीं ली गई। रेलवे के अलावा निगम से भी इसकी मंजूरी लेना मुनासिब नहीं समझा गया। 

विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर एसएस श्रीवास्तव का कहना है कि उन्होंने धोबी घाट ग्राउंड पर दशहरा उत्सव के लिए मंजूरी दी थी, लेकिन आयोजकों ने इसकी मंजूरी निगम से नहीं ली। दशहरे का आयोजन मिठू मदान द्वारा किया गया था, जिसकी मां विजय मदान इस इलाके की पार्षद हैं। डीसी केएस संघा ने कहा कि जिस ग्राउंड पर रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया, वह निगम का है। अमृतसर निगम कमिश्नर सोनाली गिरी ने बताया कि निगम से कोई मंजूरी नहीं ली गई थी। 

विज्ञापन

अमृतसर रेल हादसा
15 अक्तूबर को दशहरा कमेटी के प्रधान सौरव मदान की तरफ से डीसीपी अमृतसर को पत्र लिखा गया कि उनकी तरफ से धोबी घाट में दशहरा करवाया जा रहा है। वहां पर निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू और उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू आ रहे हैं, इसलिए सुरक्षा का इंतजाम किया जाए। डीसीपी ने इसको आगे सांझ केंद्र को भेज दिया। 

इसके बाद 17 अक्तूबर को मोहकमपुरा के एसएचओ दलजीत सिंह ने मंजूरी पत्र जारी कर दिया कि दशहरे में 20 हजार लोगों के आने की संभावना है। हाईकोर्ट के आदेशों के मुताबिक, ध्वनि प्रदूषण नहीं किया जाएगा। इसलिए सौरभ मदान को मंजूरी दी जाती है और उनके दशहरा मनाने को लेकर कोई ऐतराज नहीं है। इसके बाद पुलिस ने अपनी मंजूरी दे दी। हालांकि वहां पर जाकर किसी ने वास्तविकता जानने की कोशिश नहीं की कि आखिर मैदान में 20 हजार लोग आएंगे कैसे। मैदान की क्षमता तो दो हजार से अधिक नहीं है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें