फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर: हनुमान मंदिर के पास बेअदबी का मामला, पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। बटाला रोड स्थित सन सिटी क्षेत्र के बाहर हनुमान मंदिर के पास बेअदबी का मामला सामने आया है। मंदिर परिसर के पास कूड़े में कुछ धार्मिक प्रतीक आपत्तिजनक स्थिति में पाए जाने से स्थानीय लोगों में गहरा रोष फैल गया। घटना की सूचना मिलते ही निहंग सिख जत्थेबंदियां मौके पर पहुंचीं और स्थिति को नियंत्रण में लिया।
विज्ञापन

निहंग जत्थेदार बाबा पवनदीप सिंह ने बताया कि धार्मिक मर्यादा के अनुसार प्रतीकों को सम्मानपूर्वक उठाकर विधिवत संस्कार किया गया। निहंग संगठनों ने प्रशासन से जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मंदिर के सेवादार जो पिछले 30–40 वर्षों से सेवा में हैं, उन्होंने सार्वजनिक रूप से खेद व्यक्त किया और माफी मांगी। उन्होंने कहा कि किसी की धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने का कोई उद्देश्य नहीं था, यह घटना लापरवाही के कारण हुई।
माफी के बाद निहंग जत्थों ने मामला शांत किया। वहीं, पुलिस ने बेअदबी के इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें