कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में माथा टेकने पहुंचे। राहुल गांधी अमृतसर हवाई अड्डे से सड़क मार्ग से अमृतसर के स्वर्ण मंदिर तक पहुंचे।
एयरपोर्ट पर पंजाब के पर्यटन व संस्कृति मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने उनका स्वागत किया। पार्टी सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी की यह एक निजी यात्रा है। फिलहाल मिली जानकारी के अनुसार राहुल गांधी इस यात्रा के दौरान किसी अन्य से बैठक की योजना नहीं है।