फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपन शर्मा हत्याकांड: गुस्साए संगठनों का प्रदर्शन, ट्रेन इंजन के शीशे तोड़े

Wed, 01 Nov 2017 09:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
टाटा-जम्मू तवी एक्सप्रेस पर पथराव, इंजन के शीशे तोड़े
विज्ञापन
हिंदू नेता विपन शर्मा की हत्या से गुस्साए हिंदू संगठनों ने मंगलवार को अमृतसर से जम्मू जा रही टाटा-जम्मू तवी एक्सप्रेस पर पत्थर मारकर इंजन के शीशे तोड़ दिए। ड्राइवर से हाथापाई की गई जिसमें वह जख्मी हो गया। कुछ मुसाफिरों को भी चोटें आई हैं। प्रदर्शनकारी विपन के दो बच्चों को नौकरी और 25 लाख रुपये मुआवजे की मांग कर रहे थे। 
विज्ञापन


मंगलवार को प्रदर्शनकारी भंडारी ब्रिज पर पहुंचे और शव रखकर दो बजे प्रदर्शन शुरू कर दिया। चार घंटे प्रदर्शन जारी रहा। मामला बढ़ता देख पुलिस के  आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आश्वासन के  बजाय उन्हें लिखित तौर पर नौकरी और पैसे देने की गारंटी दी जाए। अधिकारी ऐसी किसी भी कार्रवाई से कतराते रहे।  

करीब सवा चार बजे प्रदर्शनकारी अमृतसर से जम्मू जा रही टाटा-जम्मू तवी को रोकने पहुंचे। ट्रेन प्लेटफार्म से निकल चुकी थी। ऐसे में ड्राइवर अशोक कुमार को ब्रेक लगाना पड़ा। इससे खफा प्रदर्शनकारी पत्थर मारने लगे। इंजन के शीशे तोड़ डाले। ड्राइवर के साथ हाथापाई की कोशिश की गई। इंजन के पीछे डिब्बे में बैठे मुसाफिरों को भी पत्थर लगे। दो घंटे तक ट्रेनें नहीं दौड़ पाईं।
विज्ञापन


जम्मू जा रहे ओमप्रकाश ने बताया कि लोग पत्थर मार रहे थे। उनके बगल में बैठे युवक को पत्थर लग गया। इंजन के सभी शीशे टूटने के बाद ड्राइवर ने जीआरपी व आरपीएफ को शिकायत दी। मौके पर पहुंचे आरपीएफ व जीआरपी के अधिकारियों ने शिकायत दर्ज की। ट्रेन को रेलवे ट्रैक से वापस रेलवे स्टेशन ले जाया गया। इसी दौरान अमृतसर से हर रूट पर चलने वाली ट्रेनों को रोक दिया गया। दिल्ली से आ रही कुछ ट्रेनें ब्यास, मानांवाला, जालंधर, बुटारी, फगवाड़ा व लुधियाना में रोक दी गई।
विज्ञापन

हिंदू नेता विपन शर्मा की हत्या से गुस्साए संगठनों का अमृतसर में प्रदर्शन
पुलिस फेल है, सरकार मौन है। गैंगस्टर हावी हैं और पुलिस केवल ड्यूटी करती है, फर्ज नहीं निभाती। गोलियां चलाने वाले हत्यारे की पहचान हो गई है, उसे तत्काल गिरफ्तार कर पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाना चाहिए। 
- सुधीर सूरी  (चेयरमैन, शिव सेना पंजाब) 

- सरकार की कार्यप्रणाली व पुलिस की चौकसी सामने है। आए दिन हिन्दू नेता गोली का शिकार बन रहे हैं। पुलिस हत्यारों तक पहुंच नहीं पाती। सियासी दबाव में काम करने वाली पुलिस में भारी सुधार की जरूरत है। 
चेतन कक्कड़  (शिव सेना हिन्दुस्तान, उप प्रधान, पंजाब) 

-गैंगस्टर हावी हो रहे हैं। पंजाब की उन्नति में गैंगस्टर बाधा डाल रहे हैं, पंजाब सरकार को इसे लेकर गंभीर होना होगा। 
राकेश मदान (विश्व हिन्दू परिषद, प्रधान, अमृतसर) 

- हिन्दू नेताओं को पुलिस सुरक्षा नहीं दे रही है। विपन हत्याकांड की घटना बहुत निदंनीय है। मैं पंजाब सरकार व डीजीपी पंजाब से निवेदन करता हूं कि हालात बिगड़ने न दें। पंजाब की खुशहाली के लिए सरकार को खुशहाल माहौल देना होगा।
अरुण कुमार पोपा (हिन्दू संघर्ष सेना, पंजाब प्रधान)  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें