फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसरः निरंकारी भवन पर आतंकी हमले का आरोपी बिक्रम सिंह 8 दिन के रिमांड पर

Wed, 28 Nov 2018 09:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर( पंजाब)
विज्ञापन
निरंकारी भवन अमृतसर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

अमृतसर में हुए ग्रेनेड धमाके के आरोपी बिक्रम सिंह को पुलिस ने एक बार फिर 15 दिन का रिमांड मांगा। लेकिन अदालत ने उसे 8 दिन के रिमांड में भेज दिया। इस दौरान पुलिस कई सवालों को जानने की कोशिश करेगी। अमृतसर के गांव अदलीवाल के निरंकारी भवन में ग्रेनेड ब्लास्ट हुआ था। इसमें गिरफ्तार आरोपी बिक्रम सिंह को मंगलवार को अजनाला की चीफ ज्यूडिशियल राधिका पुरी की अदालत में पेश किया गया। 

विज्ञापन


पुलिस ने अदालत से एक बार फिर बिक्रम सिंह से पूछताछ करने के लिए 15 दिन का रिमांड मांगा। पुलिस ने तर्क दिया कि बिक्रम सिंह की गतिविधियां देश की एकता के लिए खतरा हैं। उससे अभी कई मामलों की पूछताछ की जानी है। बिक्रम सिंह के वकील रंजीत सिंह छीना ने अदालत से कहा कि पुलिस ने पांच दिन के रिमांड से क्या हासिल किया है, इसकी जानकारी दी जाए।

हालांकि पुलिस ने जानकारी देने से इंकार कर दिया है। दोनों पक्षों की जिरह सुनने के बाद अदालत ने बिक्रम सिंह को आठ दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। बता दें कि इस हमले के एक और आरोपी अवतार सिंह को भी पंजाब पुलिस ने धर दबोचा है। वहीं पूरे मामले में तार इटली, दुबई और पाकिस्तान से भी जुड़े हैं। अमृतसर के निरंकारी भवन में हुए ग्रेनेड अटैक में तीन लोगों की जान गई थी और 20 लोग घायल हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें