हालांकि सूत्रों से पता चला है कि जिस व्यक्ति ने कार खरीदी है, उस पर नशा तस्करी का केस दर्ज है। हालांकि पुलिस ने इस बारे में कुछ भी बोलने से मना कर दिया। वहीं, अब गाड़ी की जांच भी शुरू हो गई है।
एकेएफ में भर्ती होने के संदेह में पुलिस को 11 हथियारबंद लोगों की तलाश
उधर, अमृतपाल सिंह जिस आनंदपुर खालसा फोर्स (एकेएफ) का गठन कर रहा था, उसमें भर्ती होने के संदेह में 11 हथियारबंद लोगों की पुलिस तलाश कर रही है। यह हथियारबंद अमृतपाल सिंह से पहले मजीठा में हुए सम्मेलन में मिले थे। अमृतपाल सिंह पंजाब के युवाओं को एएकेएफ में भर्ती कर रहा था, तो यह 11 लोग भी इसी मकसद के साथ मजीठा के सम्मेलन में पहुंचे थे। किस व्यक्ति ने इनकी बात अमृतपाल सिंह से करवाई थी, इसका पता अमृतपाल की गिरफ्तारी के बाद ही पता चल सकेगा।
यह भी पढ़ें: Khalistan Amritpal Singh News: अमृतपाल की यहां मिली आखिरी लोकेशन, पुलिस के पहुंचने से पहले ही हो गया फरार
पुलिस मजीठा में आयोजित अमृतपाल सिंह के सम्मेलन की वीडियो और फोटो इकट्ठा कर हथियारों से लैस युवकों की पहचान कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने के प्रयास कर रही है कि इनके पास मौजूद हथियार वैध हैं या अवैध। पुलिस यह मान कर चल रही है कि अमृतपाल सिंह के मध्य प्रदेश के हथियार तस्करों के साथ संबंध हैं।