फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritpal: अमृतपाल ने गांव में बना रखा था शूटिंग रेंज, तैयार कर रहा था देश विरोधी फौज, मोबाइल में वीडियो मिले

Thu, 23 Mar 2023 08:39 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

अमृतपाल के एक साथी तेजिंदर सिंह गिल उर्फ गोरखा बाबा को खन्ना पुलिस ने काबू किया है। वह अमृतपाल के गनमैन के रूप में काम करता था। पुलिस ने उस पर आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। उससे पूछताछ और फोन की जांच से कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।
विज्ञापन
अमृतपाल की शूटिंग रेंज का वीडियो वायरल - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह और उसके साथी देश विरोधी गतिविधियों में शमिल थे। यह खुलासा पंजाब पुलिस ने किया। वह अपनी फौज 'आनंदपुर खालसा फोर्स' तैयार कर रहा था। इसमें शामिल होने वाले युवाओं को हथियारों की ट्रेनिंग भी दी जा रही थी। अमृतपाल ने अपने गांव जल्लू खेड़ा के पास नदी किनारे एक फायरिंग रेंज भी तैयार कर ली थी। जहां पर युवाओं को अत्याधुनिक हथियारों की ट्रेनिंग दी जाती थी। 

विज्ञापन


यह खुलासा खन्ना पुलिस के गिरफ्त में आए अमृतपाल सिंह के गनमैन के मोबाइल से मिले वीडियो और फोटो से हुआ। आईजी (मुख्यालय) सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि कई तथ्य सामने आए हैं। इससे साफ हो रहा है कि यह देश विरोधी गतिविधियों में शामिल थे। कुछ अति संवेदनशील सामग्री मोबाइल से मिली है। इनका सत्यापन किया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें- Operation Amritpal: पंजाब पुलिस ने 207 को पकड़ा, सिर्फ 30 पर होगी कार्रवाई, 177 को चेतावनी देकर छोड़ेगी
विज्ञापन


फोन की जांच में खुले बड़े राज
अमृतपाल के एक साथी तेजिंदर सिंह गिल उर्फ गोरखा बाबा को खन्ना पुलिस ने काबू किया है। वह अमृतपाल के गनमैन के रूप में काम करता था। पुलिस ने उस पर आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। उससे पूछताछ और फोन की जांच से कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। अधिकारियों के मुताबिक कई वीडियो में मिले हैं। इनके जरिए वह युवाओं को हथियारों के बारे में बारीकी से समझाते थे। कुछ फोटो भी मिले हैं। इनमें आंनदपुर खालसा फौज के होलोग्राम बने है। इसके अलावा युवाओं को देश विरोधी गतिविधियों के लिए प्रेरित करते थे।
विज्ञापन


अमृतपाल के गनमैन के पास नहीं था शस्र लाइसेंस
पुलिस जांच में सामने आया है कि तेजिंदर सिंह अमृतपाल के गनमैन के रूप में काम कर रहा था। सोशल मीडिया पर हथियारों से लैस उसके फोटो भी देखे जा सकते हैं। पुलिस के मुताबिक जब रिकॉर्ड चेक किया तो पता चला कि उसके पास बंदूक का लाइसेंस तक नहीं था। उस पर आईपीसी की धारा 188 के तहत केस दर्ज है। वह अजनाला कांड में भी शामिल है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें