पुलिस अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लगा पाई है। 14 मार्च को आयकर विभाग ने पपलप्रीत को नोटिस जारी कर 20 मार्च तक अपना जवाब देने के लिए कहा था। आयकर विभाग के एक आंतरिक नोट में कहा गया है कि पपलप्रीत अमृतसर का एक पत्रकार है, जो एक वेबसाइट चलाता है। यह अनिवार्य रूप से एक खालिस्तानी प्रचार साइट है।
14 फरवरी को पपलप्रीत ने कहा था कि उसने यूट्यूब से प्रति माह लगभग 8000 रुपये से 20000 रुपये और डेयरी व्यवसाय से 15000 रुपये कमाए है। आयकर विभाग ने उसे अपने दावे का समर्थन करने वाले दस्तावेजों के साथ क्रेडिट लेनदेन जमा करवाने के आदेश दिए थे।
यह भी पढ़ें: Amritpal singh: युवाओं के दिमाग में जहर भर रहा था अमृतपाल; दो बार मीटिंग, फाइनल बातचीत से पहले बिगड़ गया खेल
आयकर विभाग ने स्पष्ट किया कि पापलप्रीत ने 2019-20 के वित्तीय वर्ष के लिए अपना रिटर्न जमा नहीं किया था, इस दौरान उसके बैंक खाते में 4,48,868 रुपये की क्रेडिट प्रविष्टि थी और उसे स्पष्ट करने की आवश्यकता थी। ऐसे में अब विभाग उस पर कार्रवाई करेगा।
यह भी पढ़ें: Khalistan Amritpal Singh News: अमृतपाल की यहां मिली आखिरी लोकेशन, पुलिस के पहुंचने से पहले ही हो गया फरार
महिला के घर से मिला आयकर का नोटिस
आयकर नोटिस हरियाणा के कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में बलजीत कौर के घर से बरामद हुआ। जहां पपलप्रीत और अमृतपाल 19 मार्च को ठहरे थे। उन्होंने महिला को कहा था कि वह उसके घर पर एक बैग छोड़कर जा रहे हैं। इसे उनके कोई जानकर ले जाएंगे, लेकिन उनकी यह योजना फेल हो गई। उससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया था।