फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतपाल एक रूप अनेक: 36 दिनों में कई बार बदला हुलिया, दुबई से जेल तक बदले इतने भेष

Mon, 24 Apr 2023 10:10 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब पुलिस व केंद्रीय एजेंसियों का ऑपरेशन शुरू हुआ था, उसके बाद अमृतपाल ने कई बार अपना हुलिया बदला। बीच में जींस पहनकर घूमता नजर आया। एक वीडियो संदेश में अमृतपाल निहंग वेशभूषा में नजर आया था। 
विज्ञापन
अमृतपाल सिंह। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुबई से पंजाब तक अमृतपाल सिंह की कहानी काफी दिलचस्प है। पहले जहां वह टी-शर्ट और जींस पहनता था लेकिन पंजाब आते ही उसने सिर पर पगड़ी सजा ली और धार्मिक पोशाक में दिखने लगा। मगर 18 मार्च को जब पंजाब पुलिस ने उसके खिलाफ ऑपेरशन छेड़ा तो वह अपने रूप बदलने लगा। इस दौरान दुनिया जहान ने उसे कई भेष में देखा।

विज्ञापन




कभी उसे जैकेट पहने लोगों ने देखा तो कभी वह जुगाड़ गाड़ी से भागते दिखा। एनर्जी ड्रिंक पीते उसकी फोटो तो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। दिल्ली की एक सीसीटीवी फुटेज में भी वह चश्मा लगाए नजर आया। अब जब रविवार को पंजाब पुलिस ने उसे मोगा के गांव रोडे से पकड़ा तो एक बार वह फिर पुराने अंदाज में दिखा। 
विज्ञापन




अमृतपाल सिंह रविवार को पूरी तरह निहंग वेशभूषा में था। उसने सिंह पर पगड़ी, कमर में किरपाण पहन रखी थी जबकि पैरों में कुछ नहीं पहन रखा था। इसके पीछे भी कोशिश यही रही कि अपनी छवि को अच्छी बना सके। हालांकि बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं, अब उसके परिजन भी कह रहे हैं कि वे काफी खुश हैं कि उनके बेटे ने सिखी स्वरूप को कायम रखा है। जैसे ही पंजाब पुलिस व केंद्रीय एजेंसियों का ऑपरेशन शुरू हुआ था, उसके बाद अमृतपाल ने कई बार अपना हुलिया बदला। बीच में जींस पहनकर घूमता नजर आया। एक वीडियो संदेश में अमृतपाल निहंग वेशभूषा में नजर आया था। 
विज्ञापन




सुरजेवाला के छह सवाल- अमृतपाल को भागने में किसने मदद?
कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी पर सवाल खड़े करते हुए इसके लिए केंद्र और पंजाब की आप सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने अमृतपाल के फरार होने की घटना को बड़ी साजिश करार देते हुए छह सवाल उठाए। उन्होने पूछा कि भारत विरोधी प्रचारक और आतंकवादियों के समर्थक अमृतपाल सिंह को पहली बार में भागने में किसने मदद की? अमृतपाल इतने दिनों तक कहां छिपा था, किसने उसे पनाह दी।



क्या वे सभी ताकतें भारत विरोधी ताकतें नहीं हैं? अमृतपाल के साथी कौन हैं? एनआईए, सीबीआई, आईबी, पंजाब पुलिस खुलासा क्यों नहीं कर रही? पाकिस्तान या अन्य कौन सी विदेशी शक्ति उसका साथ दे रही हैं। सरकार बयान देने के लिए आगे क्यों नहीं आ रही है? भारत के अंदर और भारत के बाहर जो भी अमृतपाल के सह साजिशकर्ता हैं। भारत और पंजाब सरकार क्या कार्रवाई कर रही है? क्या अमृतपाल का कनेक्शन केंद्र सरकार या पंजाब सरकार में किसी के साथ है?

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें