फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती ने अकाली दल के फायदा के लिए नहीं किया समझौता: कैप्टन

Fri, 25 Mar 2016 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नवांशहर।
विज्ञापन
खटकड़कलां में शहीद-ए-आजम भगत सिंह को श्रद्धांजलि देते कैप्टन अमरिंदर सिंह व अन्य नेता। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान व पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में मायावती ने अकाली दल को फायदा पहुंचाने के के लिए समझौता नहीं किया है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने खटकड़कलां में शहीद-ए-आजम भगत सिंह को श्रद्धांजलि देने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


बेटे रणइंदर सिंह व प्रनीत कौर के स्विस बैंक खातों पर किए सवाल पर उन्होंने कहा कि जेटली जब से आए हैं, तब से इस तरह का झूठ फैलाया जा रहा है। वह इस मामले में कोर्ट में जाएंगे। आम आदमी पार्टी पर बरसते हुए उन्होंने कहा कि जिन लोगों का पंजाब से कोई लेना देना नहीं है, वह पंजाब में सत्ता के लालच में घूम रहे हैं।

पंजाब भगत सिंह जैसे शहीदों की धरती है और यहां पर पंजाबी ही राज करेंगे। आम आदमी पार्टी सिर्फ सत्त हासिल करने के लिए पंजाब की ओर नजर लगाए बैठी है। आम आदमी पार्टी के नेताओं से सवाल करते हुए उन्होंने कहा कि आप ने जिन नेताओं को पंजाब की कमान सौंपी गई है, वे पंजाबी नहीं है।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल ने कहा कि मुख्यमंत्री बादल एसवाईएल के मुद्दे पर जो बिल लाए हैं, वह सिर्फ कागजी हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जब हरियाणा के साथ पानी का समझौता रद्द किया था, तब अमरिंदर ने उसी दिन गवर्नर से हस्ताक्षर करा लिए थे। बादल बातें करने के अलावा कुछ नहीं कर पाए।

बादल को पानी के मुद्दे पर कैप्टन अमरिंदर सिंह से ट्यूशन लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चिट्ठी मक्खी ने किसान निगल लिए और मजीठिया के चिट्ठे (नशे) ने नौजवान निगल लिए। इस मौके पर विधायक तिरलोचन सूंढ, गुरइकबाल कौर बबली, जगमोहन कंग, सतबीर पल्ली झिक्की, ललित मोहन पाठक, राजविंदर लक्की मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें