फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस में बवाल, कैप्टन ने मांगा बाजवा से इस्तीफा

Sat, 24 May 2014 09:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पीपीसीसी के उपाध्यक्ष राणा गुरमीत सिंह सोढी और केवल सिंह ढिल्लों को अनुशासनात्मक कमेटी द्वारा नोटिस जारी किए जाने की निंदा की है।
विज्ञापन


शुक्रवार को जारी एक बयान में कैप्टन ने कहा कि यह प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ पार्टी में प्रचलित भावनाओं को दबाने की कोशिश है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

सोढी व ढिल्लों को पीपीसीसी अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा के खिलाफ बयानबाजी करने और लोकसभा चुनाव के दौरान अपने विधानसभा क्षेत्रों में काम न करने के आरोप में वीरवार को नोटिस जारी किए गए हैं। इनका जिक्र करते हुए कैप्टन अमरिंदर ने कहा कि पार्टी नेताओं की भावनाओं को सुनने और आत्म निरीक्षण करने की बजाय प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व निरंकुश व तानाशाही तरीका अपनाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस एक लोकतांत्रिक पार्टी है और यहां हर किसी को अपने विचार रखने का अधिकार दिया गया है। वह हैरान हैं कि अनुशासनात्मक कमेटी के चेयरमैन किस दुनिया में रहते हैं।
विज्ञापन

कुर्सी से क्यों चिपके हैं बाजवा : कैप्टन

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुशासनात्मक कमेटी के चेयरमैन सिर्फ आदेश की कठपुतली बन चुके प्रतीत होते हैं। उन्होंने कहा कि अन्य 22 विधायकों की तरह ही सोढी, ढिल्लों व अन्य नेताओं ने सिर्फ पार्टी में प्रचलित भावनाओं को सामने रखा था, जिसे अनुशासनहीनता नहीं ठहराया जा सकता।

प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों व जिला प्रधानों सहित सोढी, ढिल्लों और अन्य 22 विधायकों की मांग का समर्थन करते हुए कैप्टन अमरिंदर ने कहा कि पीपीसीसी अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा को अपना इस्तीफा दे देना चाहिए।

कैप्टन अमरिंदर ने कहा कि यह कांग्रेस का प्रचलन है कि हार के बाद पार्टी का नेतृत्व करने वाला अपना इस्तीफा दे देता है लेकिन यह हाईकमान का अधिकार है कि वह इसे मंजूर करे या फिर नहीं। उन्होंने खुद 2012 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद पीपीसीसी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसी तरह, राजस्थान में अशोक गहलोत और असम में तरुण गोगोई ने नैतिक जिम्मेदारी ली है। कैप्टन ने कहा कि बाजवा क्यों कुर्सी से चिपके हुए हैं। जब उन्हें कांग्रेस की रस्म के बारे में याद दिलाया गया है, तो उन्होंने अनुशासनात्मक कार्रवाई कमेटी को अपनी ढाल बना लिया है।
विज्ञापन

नोटिस जारी करना सही नहीं : सिंगला

पंजाब कांग्रेस कैंपेन कमेटी के संयोजक सुरिंदर सिंगला ने अनुशासनात्मक कमेटी के चेयरमैन जीके चतरथ को पत्र लिखकर कहा है कि सोढी और ढिल्लों को नोटिस जारी किया जाना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि सोढी व ढिल्लों ने पार्टी द्वारा लगाई गई ड्यूटियों के मुताबिक अन्य लोकसभा क्षेत्रों सहित अपने विधानसभा क्षेत्रों में भी प्रचार किया था।

अनुशासनात्मक कमेटी सदस्य भी खिलाफ
चंडीगढ़। पीपीसीसी की अनुशासनात्मक कमेटी के सदस्य व पूर्व विधायक भाग सिंह भी राणा गुरमीत सोढी और केवल ढिल्लों के समर्थन में उतर आए हैं।

एक प्रेस बयान में उन्होंने कहा है कि कमेटी के चेयरमैन जीके चतरथ द्वारा नोटिस जारी किए जाने का तरीका ही गलत है। वह बिना कमेटी की बैठक बुलाए और इसके सदस्यों की अनुपस्थिति में कैसे नोटिस जारी कर सकते हैं। यह नियमों का उल्लंघन है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें