फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 16 को गुरुग्राम और 17 को करनाल और रोहतक में गरजेंगे अमित शाह

विज्ञापन
विज्ञापन
-राजस्थान और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भी 13 और 14 मई को करेंगे रैलियां
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ,पंचकूला। हरियाणा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तीन रैलियां होंगी। इनमें 16 मई को गुरुग्राम और 17 मई को रोहतक और करनाल लोकसभा क्षेत्र शामिल हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल 13 मई को असंध और 14 मई को सोनीपत लोकसभा के जुलाना और इसी दिन शाम को बहादुरगढ़ में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अलावा कई बड़े नेता हरियाणा में जनसभाओं को संबोधित करने पहुंचेंगे।
यह जानकारी हरियाणा लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक एवं राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने दी। वह रविवार को यहां पंचकूला स्थित पार्टी कार्यालय पंचकमल में प्रेसवार्ता कर रहे थे। इस मौके पर बराला के साथ प्रदेश मीडिया सह प्रमुख नवीन गर्ग और सीएम की मीडिया सचिव प्रवीण अत्रे भी उपस्थित रहे। 11 और 12 मई को चले हर बूथ, हर घर संपर्क अभियान के बारे में सुभाष बराला ने बताया कि प्रदेश के 19 हजार 800 बूथों पर यह अभियान चलाया गया है।
विज्ञापन

बाक्स
नायब सैनी सरकार को कोई खतरा नहीं है
नायब सरकार के अल्पमत में होने के सवाल पर बराला ने कहा कि नायब सैनी सरकार को कोई खतरा नहीं है, वह पूरी तरह से स्थिर है। उन्होंने पूर्व सीएम हुड्डा और दुष्यंत चौटाला को निशाने पर लेते हुए कहा कि ये सरकार को फ्लोर टैस्ट में घेरने की बात करते हैं, लेकिन ये दोनों ही आपस में भिड़े हुए हैं। अगर फ्लोर टैस्ट की बात आती है तो नायब सरकार उसके लिए पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन



षड्यंत्र के तहत कांग्रेस ने दो राजनीतिक परिवारों को खत्म किया
एक अन्य सवाल पर तंज कसते हुए बराला ने कहा कि हुड्डा साहब थक चुके हैं और हार चुके हैं फिर भी बेटे को राजनीति में दोबारा स्थापित करने के लिए जुटे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस में ऐसा षड्यंत्र रचा गया जिससे बंसीलाल परिवार की इस बार बली दे दी और बीरेंद्र सिंह को पहले कांग्रेस में शामिल कराया और उसके बाद टिकट ना देकर उनकी भी बली ले ली। दो राजनीतिक परिवारों को राजनीतिक रूप से खत्म कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें