फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 और 29 जून को पंजाब आएंगे अमित शाह, कार्यकर्ताओं से करेंगे 'दिल की बात'

Mon, 22 May 2017 07:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
अमित शाह - फोटो : file photo
विज्ञापन
2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारी शुरु कर दी है। इसके लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पंजाब आ रहे हैं। पंजाब दौरे को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि हाल ही में चंडीगढ़ आए अमित शाह पंजाब में अकाली दल - भाजपा गठबंधन के सवाल पर बचते नज़र आए थे। 
विज्ञापन


पिछले महीने जम्मू से शुरू हुई 95 दिन की अपनी देशव्यापी यात्रा के तहत भाजपा अध्यक्ष अमित शाह अगले महीने दो दिन के दौरे पर पंजाब आएंगे । केंद्रीय मंत्री और भाजपा की पंजाब इकाई के अध्यक्ष विजय सांपला के मुताबिक शाह 28 और 29 जून को पंजाब में रहेंगे । सांपला ने कहा कि शाह अमृतसर और जालंधर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित भी कर सकते हैं । 

हालांकि, प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, पार्टी के महासचिवों की एक बैठक में जगहों के नाम तय किए जाएंगे। साल 2019 के लोकसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद के तहत शाह देशव्यापी दौरे पर निकले हैं। लेकिन एक बार फिर से पंजाब में शाह का दौरा उन चर्चाओं को जोर दे रहा है। जो रह- रह कर सूबे की सियासत में उठता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें