फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाह के अध्यक्ष बनने पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न

Wed, 09 Jul 2014 09:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अमित शाह को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी के सेक्टर-33 स्थित कार्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर पार्टी प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
विज्ञापन


भाजपा कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटे और एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर अपनी खुशी जाहिर की। कार्यक्रम में महासचिव प्रेम कौशिक, कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता, सीनियर डिप्टी मेयर हीरा नेगी, प्रदेश सचिव बलविंद्र कौर राणा व रमेश शर्मा निक्कू और मोर्चा को-ऑर्डिनेटर माता राम धीमान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Trending Videos
विज्ञापन

संगठन में और अधिक मजबूती आएगी

प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने कहा कि भाजपा में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन भी लोकतांत्रिक रूप में होता हैं। यहां किसी भी प्रकार से परिवारवाद को बढ़ावा नहीं दिया जाता।

शाह के अध्यक्ष बनने से संगठन में और अधिक मजबूती आएगी। वहीं, पार्टी के मीडिया संयोजक रविंद्र पठानिया ने कहा कि अमित शाह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने कार्यकर्ताओं में उत्साह है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें