फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी नहीं अब अमित शाह आएंगे श्री आनंदपुर साहिब

Wed, 17 Jun 2015 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब सरकार के साथ रिश्तों की डोर थामे रखने के लिए भाजपा आलाकमान ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के श्री आनंदपुर साहिब दौरे पर मुहर लगा दी है। शाह के साथ केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह भी पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा रद्द होने के बाद पार्टी की ओर से भेजे जा रहे इन दिग्गज नेताओं को डैमेज कंट्रोल एक्सरसाइज के तौर पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पिछले दिनों प्रधानमंत्री मोदी से मिलने के लिए दिल्ली गए थे। इस मुलाकात के बाद बादल ने अधिकारिक तौर पर घोषणा की थी कि  मोदी श्री आनंदपुर साहिब के 350वें स्थापना दिवस समारोह में 19 जूून को शिरकत करेंगे। हालांकि प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की तरफ से इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई थी, लेकिन प्रधानमंत्री के कार्यक्रम रद्द होने से घोषणाओं की आस संजोए बैठे अकालियों को झटका जरूर लगा।

किरकिरी के बाद भाजपा ने पेश किए दो चेहरे
पीएम का दौरा रद्द होने के बाद पंजाब में हो रही किरकिरी को देखते हुए भाजपा ने श्री आनंदपुर साहिब के कार्यक्रम के लिए पार्टी की तरफ से दो चेहरे पेश कर दिए हैं। जो डैमेज कंट्रोल का काम करेंगे।
विज्ञापन


श्री आनंदपुर साहिब में होने वाला तीन दिन का समारोह पंथक एजेंडा का हिस्सा है। हलके की जनता में यह संदेश था कि प्रधानमंत्री का दौरा होगा तो क्षेत्र के लिए कोई बड़ी घोषणा करेंगे। उम्मीद इस बात की भी थी कि आर्थिक पैकेज की घोषणा करवाने में मुख्यमंत्री बादल कामयाब हो जाएं।

हरियाणा के मुख्यमंत्री भी समारोह में लेंगे हिस्सा
श्री आनंदपुर साहिब के 350वें स्थापना दिवस समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर हिस्सा लेंगे।

सूत्रों के मुताबिक भाजपा के पंजाब अध्यक्ष कमल शर्मा ने मंगलवार को दिल्ली में राजनाथ सिंह और अमित शाह से मिलकर उन्हें पंजाब की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों से अवगत करवाया है। चर्चा के दौरान इन नेताओं ने 19 जून को श्री आनंदपुर साहिब में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेने की बात कही।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें