फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका की संस्कृति दिखाएगा सत्ती सतविंदर का नया एलबम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। बेशक मैं यूएसए में रहता हूं, पर हरियाणवी और पंजाबी संस्कृति से मेरा नाता ठीक वैसा ही है जैसे यहां रहते हुए था। अब मैं उन भारतीयों को छुड़ाने की मुहिम में जुटूंगा जो कि अमेरिका की जेलों में बंद हैं। यह कहना है प्रसिद्ध हरियाणवी सिंगर सत्ती सतविंदर का। सत्ती सतविंदर अपने एलबम ट्रेस को लांच करने के लिए शुक्रवार को चंडीगढ़ आए थे। इस मौके पर उनके साथ सुंदरपाल भी थे।
विज्ञापन

चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में सत्ती सतविंदर ने बताया कि उन्होंने पंजाब यूनिर्वसिटी से एमए फिजिकल एजूकेशन की थी। सिंगिंग तो उनको बचपन से ही आती थी, लेकिन उन्होंने सिंगिंग का प्रोफेशनल कैरिअर कुछ समय पहले ही शुरू किया। वर्ष 2010 में उनका गाना गबरू स्पिरिट... आया। उन्होंने कहा कि उनको पंजाब में पीटीसी म्यूजिक अवॉर्ड भी मिला था। उन्होंने बताया कि अब नए एलबम ट्रेस की पूरी शूटिंग उन्होंने अमेरिका में की है। इसमें अमेरिका के खेतों को दिखाया गया है। इसका उद्देश्य था कि अमेरिका के खेत और वहां की संस्कृति से लोगों को जोड़ा जा सके। उन्होंने बताया कि ट्रेस एलबम में म्यूजिक बिग मनी, वीडियो गुरु भंडाल, लेबल अमेरिकी फंक बाक्स और प्रोड्यूसर अमर जस्सड़ हैं।
सत्ती सतविंदर ने बताया कि पंजाब और हरियाणा की संस्कृति का कोई जोड़ नहीं है। दोनों ही संस्कृति एक दूसरे के एकदम नजदीक हैं। वह हर दो महीने में चंडीगढ़ आते हैं। उन्होंने अपना कैरिअर एक सरकारी सिंगर के रूप में शुरू किया था। हरियाणा सरकार के कार्यक्रम के दौरान उनके लोक गीत और गीत काफी गाए जाते थे। इसके बाद वह यूएसए चले गए थे। सत्ती ने बताया कि चौटाला परिवार के साथ उनके काफी नजदीकी संबंध रहे हैं। खासतौर से दुष्यंत चौटाला और दिग्विजय चौटाला दोनों ही उनको भाई मानते हैं। वैसे, सपना चौधरी का परफॉर्मेंस हिट होने के बाद से हरियाणवी-पंजाबी गानों का चलन फिर से हिट हो गया है। इस कारण हरियाणवी भाषा में गाने वाले गायक नए-नए एलबम रिलीज करने में जुटे हुए हैं। इस कड़ी में सत्ती ने छोरा आर-पार के बाद पंजाबी गाना ट्रेस रिलीज किया। इसको सत्ती के यू-ट्यूब पेज पर अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें