फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: स्वाद के ठिकाने पर दम तोड़ती सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। सेक्टर-34 बूथ मार्केट शहर के सबसे लोकप्रिय फूड हब के रूप में जानी जाती है। हर दिन बड़ी संख्या में लोग यहां खाने-पीने पहुंचते हैं, लेकिन पार्किंग की कमी, जर्जर सीवरेज व्यवस्था, सार्वजनिक शौचालयों की बदहाल हालत और सफाई व्यवस्था की खामियों से व्यापारी और ग्राहक लंबे समय से परेशान हैं। व्यापारियों का कहना है कि कई बार शिकायतें करने के बावजूद समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हुआ। इसका असर कारोबार के साथ-साथ लोगों की सुविधा और सुरक्षा पर भी पड़ रहा है।

व्यापारियों के अनुसार पार्किंग की कमी के कारण ग्राहकों को वाहन खड़ा करने में काफी परेशानी होती है। वहीं, बारिश के दौरान सीवरेज जाम होने से जलभराव की स्थिति बन जाती है, जिससे दुकानों तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। सार्वजनिक शौचालयों की नियमित सफाई न होने से बदबू फैलती है और बाजार का माहौल प्रभावित होता है। व्यापारियों ने प्रशासन से इन समस्याओं का स्थायी समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स

पार्किंग की कमी बनी सबसे बड़ी परेशानी
सेक्टर-34 मार्केट में सबसे बड़ी समस्या पार्किंग की है। ग्राहकों को वाहन खड़ा करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। पुलिस की नियमित गश्त नहीं होने से सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रहती है।
— शमशेर सिंह, व्यापारी

बारिश में सीवरेज व्यवस्था जवाब दे देती है
थोड़ी सी बारिश में ही मार्केट में जलभराव हो जाता है। इससे ग्राहकों को परेशानी होती है और कारोबार प्रभावित होता है।
— अनिल भाटिया, व्यापारी

सार्वजनिक शौचालयों की सफाई पर उठे सवाल
शौचालयों की नियमित सफाई नहीं होने से बदबू फैलती है और व्यापारियों व ग्राहकों को परेशानी झेलनी पड़ती है।
— प्रदीप कुमार, व्यापारी

स्थायी समाधान का इंतजार
पार्किंग, सीवरेज और शौचालयों की समस्याएं वर्षों से बनी हुई हैं। कई बार शिकायतें कीं, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ।
— हरविंदर कुमार सचदेवा, व्यापारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें