फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खट्टर सरकार की नई सौगात, अब 112 पर मिलेगी एंबुलेंस, पुलिस और फायर की सहायता

Fri, 07 Apr 2017 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
हरियाणा में एक ही नंबर (112) पर पुलिस, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके लिए जल्द ही चंडीगढ़ में केंद्रीय पुलिस कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। इस सेवा की शुरूआत दो अक्तूबर से होगी। 
विज्ञापन


गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव रामनिवास ने बताया कि राज्य के किसी भी कोने से इस कंट्रोल रूम पर कॉल कर फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और पुलिस की मदद ली जा सकेगी। इस परियोजना के लिए केंद्र ने 9.20 करोड़ की राशि मंजूर की है। उन्होंने बताया कि इस कंट्रोल रूम में 90 कर्मचारी तैनात होंगे। इस कंट्रोल रूम में आने वाली सभी कॉल्स की मॉनिटरिंग की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह कंट्रोल सिस्टम सॉफ्टवेयर से संचालित होगा और इसमें आदमी का हस्तक्षेप नहीं होगा। इस नंबर पर की जाने वाली कॉल्स पीसीआर पर खुद डायवर्ट हो जाएंगी और जीपीएस के जरिये पीसीआर की जानकारी आती रहेगी।

गुरुग्राम में खोले जा रहे हैं 10 नए थाने
रामनिवास ने बताया कि गुरुग्राम में अपराध पर अंकुश लगाने और यातायात सुविधा को सुगम बनाने के लिए 10 नए पुलिस थाने खोले जा रहे हैं। यातायात सुविधा को बेहतर बनाने के लिए 500 यातायात पुलिस कर्मियों को भर्ती करने की मुख्यमंत्री ने मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि हांसी को पुलिस जिला बनाने के लिए शीघ्र ही अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें