पंजाब सरकार ने जय सिंह गिल को छठे वेतन आयोग का चेयरमैन नियुक्त किया है। 1968 बैच के आईएएस गिल पंजाब के मुख्य सचिव भी रह चुके हैं। वे अगस्त 2003 से जनवरी 2006 तक कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार के समय प्रदेश के मुख्य सचिव थे। इसके अलावा वे पंजाब पावर रेगुलेटरी कमीशन के चेयरमैन भी रह चुके हैं। बीते सप्ताह आरएस मान के इस्तीफा दिए जाने के बाद उन्हें छठे वेतन आयोग का चेयरमैन लगाया गया है।