चंडीगढ़। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के पोते भीमराव जसवंत राव अंबेडकर का सोमवार को चंडीगढ़ पहुंचने पर समाज के लोगों ने स्वागत किया। वह सेक्टर-30 स्थित श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा साहिब पहुंचे, जहां प्रधान ओपी चोपड़ा, महासचिव जरनैल सिंह और वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव बंगा ने सम्मान किया। एससी-एसटी कर्मचारी यूनियन के प्रधान सत्यवान सरोहा, अधिवक्ता ओपी इंदल, रेशम सिंह, सीएल सोंधी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। उन्होंने समाज से जुड़े विषयों पर चर्चा की और बाबा साहब के सामाजिक योगदान को याद किया। संवाद