फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक घंटे तक हवा में रहे अमरनाथ यात्री

Fri, 04 Jul 2014 11:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा बर्फानी की यात्रा के लिए चंडीगढ़ से श्रीनगर के लिए स्पाइसजेट के विमान से निकले यात्रियों को एक घंटे हवा में घुमाने के बाद वापस चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर ही उतार दिया गया। अमरनाथ यात्रियों ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


विमान में श्री अमरनाथ यात्रा के करीब सौ श्रद्धालु भी सवार थे। विमानन कंपनी का कहना है कि श्रीनगर में मौसम खराब होने की वजह से वहां लैंडिंग नहीं हो सकी।
Trending Videos

वैकल्पिक इंतजाम करने को इंकार

स्पाइसजेट की चंडीगढ़ से श्रीनगर की उड़ान के यात्रियों को एक घंटे हवा में चक्कर कटवाने के बाद वापस चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर ही उतार दिया।

दूसरी ओर यात्रियों का कहना था कि जब स्पाइसजेट के अधिकारियों से चंडीगढ़ से श्रीनगर भेजने का वैकल्पिक इंतजाम करने को कहा तो उनको मना कर दिया गया। स्पाइसजेट की अगली फ्लाइट तक उनका सारा इंतजाम किया जाना चाहिए। विमानन कंपनी ने उनके लिए चाय पानी और खाने का कोई इंतजाम नहीं किया।
विज्ञापन

लैंडिंग के लिए अमृतसर ले गए

एक यात्री ने बताया कि श्रीनगर में मौसम की खराबी के कारण विमान की लैंडिंग पहले अमृतसर में करवाने की योजना बनाई गई लेकिन वहां भी लैंडिंग नहीं हो सकी। ऐसी स्थिति में विमान को वापस चंडीगढ़ ले आया गया। स्पाइसजेट के एक अधिकारी ने कहा कि विमान के यात्रियों को श्रीनगर के लिए शुक्रवार का टिकट दे दिया गया। शुक्रवार को फ्लाइट दोपहर 2.40 बजे होगी।

अमित अग्रवाल ने बताया ‌कि मैंने विमानन कंपनी के अधिकारियों से बातचीत की तो उन्होंने कहा है कि शुक्रवार दोपहर को जाने वाली फ्लाइट से श्रीनगर भेज देंगे। एयरपोर्ट को सिस्टम को बेहतर करना चाहिए जिससे कि किसी भी सूरत में फ्लाइट्स लैंड हो जाएं।

मोहित भटनागर ने कहा ‌कि मौसम खराब होने पर स्पाइसजेट का विमान श्रीनगर में एक घंटे तक हवा में चक्कर काटता रहा। हमसे कहा गया कि अमृतसर में लैंडिंग करवाएंगे, वहां लैंडिंग नहीं हो सकी। हमे चंडीगढ़ वापस ले आया गया। अब स्पाइसजेट हमारे लिए कोई व्यवस्था नहीं करवा रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें