अमर उजाला ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया, जिसके तहत हरियाणा के रोहतक जिले में एक रैली निकाली गई, जिसमें हजारों लोगों ने मतदान करने का प्रण लिया।
लोकसभा चुनाव 2019 में शत प्रतिशत मतदान के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिला प्रशासन व सामाजिक संगठनों के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम के तहत हजारों लोगों ने मतदान की शपथ ग्रहण की। इससे पूर्व शहर के मानसरोवर पार्क से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें हजारों लोगों ने हिस्सा लिया।
मानसरोवर पार्क पर महामंडलेश्वर कपिलपुरी, एसपी जशनदीप सिंह रंधावा व नगर निगम आयुक्त आरएस वर्मा ने हरी झंडी दिखा कर मतदाता जागरूकता रैली को रवाना किया। रैली शहर के अशोका चौक, बजरंग भवन मंदिर फाटक, डीपार्क, मेडिकल मोड़, पावर हाउस चौक होते हुए जाट कॉलेज पहुंच कर संपन्न हुई। यहां कॉलेज के ओडिटोरियम में हुए समापन समारोह में आईएएस एडीसी अजय कुमार ने लोगों को मतदान करने की शपथ दिलाई।
रैली में ये सभी लोग मौजूद रहे
यहां महामंडलेश्वर कपिलपुरी, महंत कर्णपुरी, कॉलेज प्राचार्य डॉ. संगीता दलाल, डाइट प्राचार्य वीरेंद्र मलिक, एईओ यशवीर, एईईओ जितेंद्र, स्काउट्स हेड जितेंद्र, डीएसएस दीनदयाल, डीएमएस लोकेश, जाट कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के एचओडी डॉ. जसमेर सिंह, वाइआरसी कोर्डिनेटर डॉ. विवके दांगी समेत अनेक लोग मौजूद रहे। रैली में सैनी गल्र्स सीनियर सैकेंडरी स्कूल, सैनी सीनियर सैकेंडरी स्कूल, पाठनिया पब्लिक स्कूल, स्कॉलर्स रोजरी स्कूल, एमडीएन, एसआरएस, डीपीएस, डीएवी, शिक्षा भारती स्कूल, संस्कृति स्कूल, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माडल टाउन, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गांधी नगर, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हिसार रोड, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भिवानी रोड, राजकीय उच्च विद्यालय सुखपुरा चौक, मॉडर्न स्कूल, मॉडल स्कूल सेक्टर चार, मॉडल स्कूल अंबेडकर चौक के विद्यार्थियों व शिक्षकों ने रैली में हिस्सा लिया। इसके अलावा विभिन्न सामाजिक संगठनों ने रैली के चलते सड़क पर जगह-जगह स्टॉल लगाकर बच्चों को पानी, बिस्किट, पेटीज व फल वितरित किए।