अमर उजाला का मेधावी छात्र सम्मान समारोह में आज हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के 10वीं-12वीं के टॉपर्स को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। हरियाणा के हिसार में गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी (जीजेयू) स्थित चौधरी रणबीर सिंह सभागार में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जीजेयू के कुलपति प्रोफेसर टंकेश्वर कुमार, एचएयू के कुलपति प्रोफेसर केपी सिंह, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन जगबीर सिंह, हिसार विधायक डॉ. कमल गुप्ता बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मेधावियों को विधायक डॉ. कमल गुप्ता ने सम्मानित किया।
प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु कार्यक्रम में शिरकत नहीं कर पाए। बताया जा रहा है कि बारिश होने के चलते उनके हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने की अनुमति नहीं मिल पाई, इस वजह से वे कार्यक्रम में नहीं आ पाए।
बता दें कि अमर उजाला पिछले पांच साल से हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के मेधावियों को सम्मानित करता आ रहा है। इस आयोजन से टॉपर्स को प्रोत्साहन मिलता है। उनमें शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर करने की ललक पैदा होती है। कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक रैंकर्स लीग हिसार है।