सेक्टर-17 प्लाजा में मंगलवार को लोग आम दिनों की तरह सुहानी शाम का आनंद ले रहे थे। एकाएक शेरा वाली माता का जयकारा गूंजा।
लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही कुछ सफेद कुर्ता पहने लोग नाटक देखने का निमंत्रण देने लगे। इसी बीच आवाज गूंजी की वोट फॉर बेटर इंडिया। यह था नाटक किस्सा कुर्सी का दृश्य था।
शुरुआती दृश्य जिसे देखकर सेक्टर-17 प्लाजा में सभी लोग अपना काम छोड़ नाटक देखने पहुंचे। मंगलवार को प्लाजा में अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से वोट की ताकत कैंपेन के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।
नाटक में कुर्सी के लिए विभिन्न तरह के उम्मीदार और बिना सोचे समझे वोट देने के असर को दिखाया गया। नाटक की शुरुआत एक कुर्सी के लिए होती है, जिसके लिए दो दावेदार खड़े होते है।
मतदान के दिन भ्रष्ट उम्मीदार राजनीतिक दांव पेंचों से इलेक्शन जीत जाता है, लेकिन अंत में वह उन लोगों को ही धोखा देता है।
अंत में लोग तंग आकर अपने वोट का सही उपयोग करने की सीख लेते है। नाटक में बताया गया कि आप इस 10 अप्रैल को बिना सोचे समझे या लालच में आकर वोट न डालें।
इसमें शहर के पुराने रंगकर्मी सुखप्रीत सिंह और रश्मिंदर सिंह ने शानदार अभिनय किया। नाटक में चितवन, मंयक, लैला, कशिश, हीना, विभू, अभिनव व सूप्रीत ने भी अहम भूमिका निभाई।