अमर उजाला की ओर से फोर्टिस सिटी सेंटर मोहाली के सहयोग से रूपांतरण के सदस्यों के लिए रूपांतरण हेल्थ और फिटनेस वर्कशॉप 2 फरवरी रविवार को ढाई बजे से फेज आठ मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल के ऑडिटोरियम में आयोजित की जाएगी।
इसमें कई फन गेम्स और तम्बोला भी खिलाया जाएगा। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में महिलाओं को रसोई और घर की जिम्मेवारियों से इतना समय नहीं मिल पाता कि वह अपने हेल्थ के लिए भी सोच सकें।
उसी तरह विद्यार्थी और वर्किंग महिलाओं को भी समय नहीं मिलता। अमर उजाला ने महिलाओं की जिंदगी को और खूबसूरत बनाने के लिए हेल्थ एंड फिटनेस सेमिनार का आयोजन करने का निर्यण लिया है।
इस सेमिनार में स्वास्थ्य की जानकारी के साथ-साथ फन गेम्स और तम्बोला में भाग लेकर आकर्षक गिफट जीतने का भी मौका मिलेगा।
सेमिनार में डायटिशियन डा. सोनिया गांधी प्रतिदिन की डाइट, स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. शानुजीत कौर स्त्रीयों में विभिन्न प्रकार की बीमारियों से छुटकारा और स्वस्थ रहने की सलाह देंगी।
इसके साथ ही प्लास्टिक और कास्मेटिक सर्जन डा. किशन मोहन कपूर प्लास्टिक सर्जरी, नॉन सर्जिकल फेशियल और फेशियल की रूपरेखा, फेशियल रिंकल ट्रीटमेंट, बॉडी की रूपरेखा के विषय में जानकारी देंगे। जहां महिलाएं अपनी समस्याओं का समाधान भी प्राप्त कर सकती हैं।
अधिक जानकारी के लिए 9803079803 पर संपर्क करें। इस सेमिनार में जायरा डायमंड, ताजा गोल्ड तथा केंट सहप्रायोजक हैं।