एक बार फिर आप अपने हाथ का जादू जेस्प्री कीवी फ्रूट क्वीन कांटेस्ट सीजन-टू में दिखा सकेंगी। इस कांटेस्ट का आयोजन करने जा रहा है अमर उजाला।
इसमें रूपांतरण क्लब की सदस्य भाग ले सकती हैं। कांटेस्ट में हिस्सा लेने के लिए 15 जून तक अपनी कीवी से बनी रेसिपी, नाम-पता लिख कर अमर उजाला के चंडीगढ़ में सेक्टर-9डी के एससीओ 34-37 में स्थित दफ्तर या पंचकूला के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 स्थित प्लाट नंबर-49 में जमा करवा सकते हैं।
इसके लिए ऑनलाइन अपनी रेसिपी nageshdubey51@gmail.com पर भी भेज सकते हैं। कांटेस्ट की विजेता को नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए 9803079803 पर संपर्क किया जा सकता है।