अमर उजाला ने स्वाद की मल्लिकाओं के लिए इस क्रिसमस पर खास प्रतियोगिता आयोजित की है। इसके लिए उन्हें घर से बना खाना बनाकर सेक्टर-17 के परेड ग्राउंड में चल रहे फेयर में क्रिसमस कार्निवाल में लाना होगा।
यहां ज्यूरी उनके बनाए खाने के स्वाद को जज करेगी और सबसे अच्छा खाना लाने वाली प्रतिभागी को क्रिसमस कुकिंग क्वीन के खिताब से नवाजा जाएगा।
यह प्रतियोगिता कार्निवाल में 27 दिसंबर को दोपहर दो बजे से होगी। इसमें मेन कोर्स, स्टार्टटर्स और डेजर्ट्स में किसी एक की डिश बनाकर लानी होगी।
फेयर में काउंटर प्रतिभागी को अपनी डिश की रेसिपी 25 दिसंबर तक जमा करनी होगी। अधिक जानकारी के लिए 9803079803 पर संपर्क करें।