अमर उजाला रामलीला अवार्ड के लिए ज्यूरी सदस्यों ने बुधवार रात शहर की विभिन्न रामलीलाओं का अवलोकन किया। रात साढ़े दस बजे से 12 बजे के बीच ज्यूरी के चारों सदस्यों ने कलाकारों के अभिनय, मंच सज्जा, चौपाई वाचन, संगीत, लीला व्यवस्था का आकलन किया। रविवार रात ज्यूरी सदस्यों ने सेक्टर-22, 21, 20, 27 और 29 में जाकर रामलीला देखी और रामलीला कमेटियों के प्रयासों की सरहाना की।
ये रहे आज ज्यूरी मेंबर
मदन गुप्ता सपाटू: चंडीगढ़ के थियेटर फॉर थियेटर के गत पांच वर्षों से अध्यक्ष हैं। चार फेस्टिवल करवा चुके हैं। बहुमुखी प्रतिभा के धनी। लेखक, साहित्यकार, स्तंभकार, रंगकर्मी, आलोचक, टीवी सीरियल एवं टेली फिल्म निर्माता, ज्योतिष के जानकार।
गीता गांधी: पिछले दस वर्षों से थियेटर से जुड़ी हैं। लाइट एंड साउंड की विशेषज्ञ। थियेटर फॉर थियेटर से जुड़ी हैं। साई महिमा फिल्म में भी भूमिका।
तेजभान गांधी: पिछले 38 वर्ष से थियेटर का अनुभव है। अमेरिका, कनाडा व इंग्लैंड में थियेटर कर चुके हैं। चार फिल्मों में काम किया है। लाइट एंड साउंड के जानकार। चार नाटकों का निर्देशन किया है। पूरे भारत में थियेटर शो कर चुके हैं।
आरके वर्मा: पिछले 40 वर्षों से थियेटर से जुड़े हैं। अभिनय, माइम मिमिक्री और मोनो ऐक्टिंग के क्षेत्र में अलग पहचान रखते हैं। प्रसिद्ध अभिनेता स्वर्गीय जसपाल भटटी के सीरियल में और टेलीफिल्मों में अभिनय कर चुके हैं।