सेक्टर-20 में चल रहे अमर उजाला रामलीला अवार्ड की देर रात घोषणा हुई। इस अवसर पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस महावीर सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।
चंडीगढ़ केंद्रीय रामलीला महासभा की ओर से आयोजित रामलीला प्रतियोगिता देर रात तक चलती रही। देर रात तक भारी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
इस अवसर पर महासभा के सभी पदाधिकारी, सीनियर डिप्टी मेयर हीरा नेगी, हेमकुंड इंटरप्राइजेज के प्रबंध निदेशक बीएस बिष्ट आदि भी उपस्थित थे। प्रतियोगिता के तीसरे और अंतिम दिन चार टीमों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।