अमर उजाला प्रापर्टी एंड आटो एक्सपो -2017
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला द्वारा आयोजित प्रापर्टी एंड ऑटो एक्सपो 2017 के आखिरी दिन लोगों की जबरदस्त भीड़ उमड़ी। एक्सपो में आटो व प्रापर्टी के स्टालों पर बड़ी संख्या में लोगों ने जानकारी ली। लोगों ने एक ही जगह प्रापर्टी व नई कारों, बाइकों के जानकारी मिलने पर काफी खुशी जताई। लोगों का कहना था कि इस तरह के आयोजन समय समय पर होते रहने चाहिए।
एक्सपो में रेसिंग बाइक सेगमेंट में लीड कर रही सेक्टर 8 में स्थित मध्यमार्ग केटीएम ने 1.49 लाख रुपये से लेकर 2.37 लाख रुपये की प्रीमियम बाइक लोगों के सामने रखी। कार कंपनी फियट के स्टाल ने भी लोगों को खूब आकर्षित किया। फियट ने लीनिया इमोशन, एवेन्चुरा , अर्बन क्रास, डायनेमिक मॉडल पेश किए। जिसकी कीमत 7 से 10 लाख रुपये के बीच है।
मारुति ने सीएनजी से चलने वाली आल्टो 800 पेश की। इसके आलावा स्विफ्ट डिजायर , एल्यूरा माडल, सिलेरियो भी एक्सपो में रखी गईं। टाटा मोटर्स की 2200 सीसी पावर की टाटा हेक्सा भी लोगों के बीच चर्चा का केंद्र रही। टाटा हेक्सा सिर्फ डीजल में उपलब्ध है। जिसकी कीमत 12.20 से 17.67 लाख के बीच है।
वहीं एक्सपो में हर्मिटेज पार्क ने नए प्रोजेक्ट जिसमें 2,3 बीएचके के फ्लैट्स लोगों केलिए उपलब्ध उसकी जानकारी दी। ये प्रोजेक्ट जीरकपुर के एरिया एडज्वाइनिंग में स्थित है। हर्मिटेज पार्क एक्सपो का पावर्ड बाय स्पान्सर भी है। एटीएस डेराबस्सी 3 से 5 बीएचकेके फ्लैट्स ले कर आया है। जिनकी कीमत 38 लाख से 1.5 करोड़ रुपये है। ये अपार्टमेंट डेराबस्सी में गोल्ड मेडोज के नाम से बने हुए हैं।