फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला प्रॉपर्टी एंड ऑटो एक्सपो का आगाज, हुंडई ने पेश की नई ग्रैंड आई10

Sun, 19 Feb 2017 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
अमर उजाला प्रापर्टी एंड ऑटो एक्सपो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला प्रॉपर्टी एंड ऑटो एक्सपो-2017  सेक्टर-17 स्थित प्लाजा में शनिवार को  शुरू हो गया। एक्सपो के पहले दिन ट्राइसिटी से बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर ट्राइसिटी में चल रहे बिल्डरों द्वारा नए प्रोजेक्टों के बारे में जानकारी ली। साथ ही कार कंपनियों से नई गाड़ियों की भी जानकारी ली।
विज्ञापन


एक्सपो में लगभग सभी बड़ी कार कंपनियां और ट्राइसिटी बेस्ड रियल एस्टेट से जुड़ी बड़ी कंपनियां शिरकत कर रही हैं। विजया बैंक एक्सपो का मुख्य प्रायोजक है। वहीं रियल एस्टेट कंपनी हरमिटेज पार्क पॉवर्ड बाई प्रायोजक है। रविवार को एक्सपो का आखिरी दिन होगा।

एक्सपो में हुंडई कंपनी ने अपनी नई कार ग्रांड आई 10 लोगों के सामने पेश की। कंपनी ने बताया कि इस नई ग्रांड आई 10 कार में कई हाई टेक खूबियों से युक्त है। इनसमें 1.2 लीटर का डीएसएल इंजन और पेट्रोल 1.2 लीटर का इंजन है। कार एक्सटीरियर बोल्ड , स्पोर्टी एंव डायनामिक है। जबकि इंटीरियर में कम्फर्ट, लग्जरी और हाई टेक का अहसास करवाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला प्रापर्टी एंड ऑटो एक्सपो - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को एक्सपो में ट्राइसिटी के  लोगों जबरदस्त रिस्पांस मिला। सेक्टर 22 के मनमीत सिंह ने बताया कि  एक ही जगह पर प्रापर्टी , कारों व बाइकों की जानकारी आसानी से मिल गई। अमर उजाला का यह एक अच्छा प्रयास है। मोहाली की रमनजीत कौर ने बताया कि शनिवार को सेक्टर 17 में शापिंग के लिए आई थीं, लेकिन यहां अमर उजाला एक्सपो में उनको मोहाली व जीरकपुर में चल रहे नए हाउसिंग प्रोजेक्टों के बारे में जानकारी मिल गई ।

रविवार को एक्सपो का आखिरी दिन होगा और आपके लिए  किफायती दाम पर अपना घर लेने का मौका मिलेगा। इसके अलावा लोग अपनी पसंद की लोकेशन, बजट और अन्य डिमांड के अनुसार रियल एस्टेट कंपनियों से जानकारी जुटा सकते हैं। ट्राइसिटी और इसके आसपास के एरिया जैसे जीरकपुर, मोहाली, डेराबस्सी, खरड़ आदि में कई बड़े और किफायती हाउसिंग प्रोजेक्ट चल रहे हैं।

अगर लोगों को कोई प्राजेक्ट पसंद आता है तो एक्सपो में उन्हें बैंक लोन की सुविधा देने के लिए विजया बैंक मौजूद है। विजया बैंक की ओर से एक्सपो में विशेष काउंटर लगाया गया है।  जिसमें लोगों को होम लोन और कार लोन की पूरी जानकारी दी जा रही है। बैंक की ओर से खासतौर पर होम लोन की सुविधा दी जा रही है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें