फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MSME हरियाणा कॉन्क्लेव शुरू, लघु उद्योगों पर परिचर्चा जारी

Fri, 19 Feb 2016 11:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला एमएसएमई हरियाणा कॉन्क्लेव चंडीगढ़ में चल रहा है। इसके पहले सत्र में पैनल परिचर्चा जारी है। इसमें हरियाणा के लघु उद्योगों के वर्तमान, भविष्य, उपलब्धियों और चुनौतियों पर मंथन किया जा रहा है। पैनल परिचर्चा की अध्यक्षता हरियाणा के वित्त एवं उद्योगमंत्री कैप्टन अभिमन्यु कर रहे हैं।
विज्ञापन


पैनल परिचर्चा के विशिष्ट वक्ता

डॉ. सिद्धार्थ शेखर सिंह
आप इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस हेदराबाद और मोहाली में एसोसिएट प्रोफेसर हैं। मैनेजमेंट फेलो प्रोग्राम के पहले डायरेक्टर रहे हैं। डॉ. सिद्धार्थ शेखर सिंह ने अमेरिका की नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी के जेएल केलोग स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से मार्केटिंग में पीएचडी की डिग्री ली है। अमेरिका की ही इलियन्स यूनिवर्सिटी से मार्केटिंग और फाइनांस में एमबीए किया है। न्यू वेंचर्स की ओर आपका विशेष रुझान है। भारत और अमेरिका में पिछले 12 वर्षों में न्यू प्रोडक्ट डेवलपमेंट और मार्केटिंग पर पढ़ा रहे हैं। आप मैनेजमेंट पर दो किताबों के सह लेखक हैं।

रमन सलूजा
आप देहरादून के दून स्कूल के छात्र रहे हैं। प्री इंजीनियरिंग में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के टॉपर रहे। बिट्स पिलानी से मैकेनेकल इंजीनियरिंग की और मुंबई के जमनालाल बजाज इंस्टीट्यूट से फाइनेंस में एमबीए की मास्टर डिग्री हासिल की। रमन सलूजा वर्तमान में ओरिएंटल इंजीनियरिंग वर्क्स प्रा. लि. के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। समाज सेवा के क्षेत्र में विशेष रुचि है। दयानंद एजुकेशनल ट्रस्ट के आजीवन सदस्य हैं। यह संस्था गरीब बच्चों को शिक्षा प्रदान करती है।
विज्ञापन


डॉ प्रवीण राठी
आप एक मैनेजमेंट प्रोफेशनल हैं और आपके पास हरियाणा के ऑपरेशन, एचआर, फाइनेंस, मार्केटिंग और प्रशासनिक कार्य का विशाल अनुभव है।  डॉ. राठी पीएचडी चैंबर ऑफ कमर्स एंड इंडस्ट्री के रीजनल डायरेक्टर हैं। आपकी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय और उच्च शिक्षा पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से प्राप्त की है। आपने कमर्स एंड बिजनेस मैनेजमेंट में यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल से पीएचडी की है।

भारत गर्ग
आप देहरादून के दून स्कूल के छात्र रहे हैं। आईआईटी रुड़की से बीई की है। आल इंडियां एल्युमीनियम यूटेंसिल मैन्युफचरर्स के संस्थापक अध्यक्ष हैं और बीस साल तक इस पद पर रहे। वर्तमान में एमेरिटस के अध्यक्ष हैं।

मुख्यमंत्री उद्यमियों को सम्मानित करेंगे
कान्क्लेव के दूसरे सत्र में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल उद्यमियों को अमर उजाला एमएसएमई अवार्ड से सम्मानित करेंगे। इसके लिए सैंकड़ों की संख्या में आवेदन आए थे। ये पुरस्कार 11 श्रेणियों में माइक्रो, स्माल और मीडियम उद्योगों को दिए जाएंगे। इनके अलावा पांच विशेष पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें