‘अमर उजाला’ की मैगजीन ‘हैलो जीरकपुर’ का शनिवार को पंजाब के मुख्य संसदीय सचिव एवं डेराबस्सी हलका विधायक एनके शर्मा ने विमोचन किया।
हलका विधायक एनके शर्मा ने अमर उजाला की इस मैगजीन की तारीफ की। उन्होंने कहा कि इस मैगजीन के जरिए जीरकपुर के लोग अपने कार्यों से संबंधित संपर्क नंबरों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
यह मैगजीन रविवार को अमर उजाला अखबार के साथ निशुल्क वितरित की जाएगी। इस मौके पर जीरकपुर नगर काउंसिल के पार्षद यादविंदर शर्मा, बीबी चौधरी, हलका विधायक के राजनीतिक सलाहकार कृष्णपाल शर्मा व अमर उजाला के क्लस्टर हेड भरपूर सिंह मौजूद रहे।