फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला इंम्पैक्ट: GRP एसएचओ लाइन हाजिर

Mon, 11 Jan 2016 11:49 AM IST
दीपक शाही/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट में आतंकी हमले के बाद चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था में कमी पाए जाने पर जीआरपी एसएचओ हरनेक सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन


17 नवंबर के संस्करण में अमर उजाला ने रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था की कमी को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। उस रात जीआरपी कर्मी की लापरवाही की वजह से पंचकूला साइड पर गड्ढे में गिरे युवक को समय से अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सकता जिसके कारण उसकी मौत हो गई थी।

उसके बाद एसपी राकेश आर्या ने मसले को संज्ञान में लेते हुए रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए दो जनवरी की रात करीब एक बजे रेलवे स्टेशन पर छापा मारा। उस समय अधिकतर जीआरपी कर्मी ड्यूटी से नदारद मिले। रेलवे स्टेशन के चंडीगढ़ और पंचकूला साइड दोनों तरफ एक भी मुलाजिम तैनात नहीं दिखा। एसपी ने एचएचओ हरनेक सिंह को फटकार लगाई।
विज्ञापन


उसके तुरंत बाद पांच मुलाजिम मौके पर पहुंचे। इसी वजह से एचएचओ हरनेक सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया। यही नहीं एसपी द्वारा अंबाला मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी जीआरपी थानों पर भी छापेमारी की गई थी और जिस थाने की सुरक्षा व्यवस्था में खामी पाई गई उन सभी थाना प्रभारियों का ट्रांसफर कर दिया गया हैं। जानकारी के अनुसार जीआरपी के अधिकारियों की ओर से 10 थाना प्रभारी की बदली की गई हैं।

ये मिली थीं कमियां
जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन पर छापेमारी के दौरान न तो रेलवे स्टेशन पर लगाए गए मेटल डिटेक्टर ही चल रहा था और न ही प्रवेश द्वार के पास कोई जवान तैनात था।  रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार के सामने ऑटो चालकों द्वारा शराब पीकर ऑटो गेट के सामने व रोड पर पार्क करने की समस्या भी एसएचओ के लाइन हाजिर की वजह बताई जा रही है। आरोप था कि जीआरपी की ओर से टैक्सी व ऑटो चालकों पर लगाम लगाने में भी असफल रही हैं। इस मसले को भी अमर उजाला उठा चुका है।

तीन माह की छुट्टी पर नवनियुक्त थाना प्रभारी
जीआरपी की ओर से पुराने थाना प्रभारी को लाइन हाजिर करने के बाद नियुक्त किए गए थाना प्रभारी अमन सिंह पहले ही तीन माह की छुट्ी पर चल रहे हैं। स्टेशन की जिम्मेदारी एसआई उर्मिला को सौंपी गई है। इस संबंध में अधिकारियों का कहना की जब तक नए एसएचओ ज्वाइन नहीं कर लेते तबत क  उर्मिला ही थाना प्रभारी की जिम्मेदारी संभालेंगी । वहीं नए एसएचओ अमन सिंह इससे पहले चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर थाना प्रभारी के रूप में कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वह स्वैट टीम के इंचार्ज थे।
विज्ञापन


राकेश आर्य, एसपी जीआरपी अंबाला मंडल ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था में कमी पाए जाने पर चंडीगढ़ जीआरपी के एसएचओ को लाइन हाजिर किया गया है। कुछ रूटीन ट्रांसफर भी किए गए हैं। अब अगर रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था में कमी पाई गई तो पुलिस मुलाजिमों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें