अमर उजाला रूपांतरण की सदस्यों के लिए सेलिब्रेटी शेफ फूड फूड चैनल पर प्रसारित नमक शमक शो फेम शेफ हरपाल सिंह सोखी आज सेक्टर-43 स्थित द फर्स्ट होटल में कुकरी शो ‘अमर उजाला जेस्प्री कीवी फ्रूट क्वीन कांटेस्ट सीजन टू’ लेकर आ रहे हैं। यह कांटेस्ट दोपहर बाद तीन बजे शुरू होगा। जिसको लेकर रूपांतरण क्लब की पुरानी और नई सदस्य काफी उत्साहित हैं।
कार्यक्रम से पहले करवा सकती हैं रजिस्टेशन
कांटेस्ट में रूपांतरण क्लब की नई सदस्य हिस्सा ले सकती हैं। साथ ही अन्य महिलाएं जो अभी तक रूपांतरण क्लब की सदस्य नहीं है, वे क्लब की सदस्यता लेकर इसमें हिस्सा ले सकती हैं। कार्यक्रम से पहले वह अमर उजाला काउंटर पर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकती हैं।
कांटेस्ट में विजेता को नगद राशि से सम्मानित किया जाएगा। द फर्स्ट होटल में 25 मई को दोपहर तीन बजे यह शो आयोजित किया जाएगा। पंचकूला, जीरकपुर, मनीमाजरा, माडर्न हाउसिंग कांप्लेक्स के लिए 26 मई को पल्लवी होटल सेक्टर-5 में दोपहर तीन बजे कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इसमें रूपांतरण की नई और पुरानी सदस्य हिस्सा ले सकती हैं। साथ ही रूपांतरण क्लब की सदस्य वार्षिक कार्यक्रम की तैयारी कर सकती हैं। इसलिए यदि आप अमर उजाला रूपांतरण क्लब की सदस्य बनना चाहती हैं तो 31 तक आवेदन जमा करवाए दें। नई सदस्यता के लिए 9803079803, 8557042939 पर कॉल करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।