इसके बाद कार्यक्रम के मुख्यातिथि ने बच्चों को संबोधित किया। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से उन्हें बच्चों से सीधे जुड़ाव का अवसर मिला।
डीसी संजय जून ने सभी टॉपर्स को बधाई देते हुए कहा कि भविष्य में प्रगति के पथ पर अग्रसर रहने के लिए इसी प्रकार से मेहनत करते रहें। वहीं उन्होंने उन छात्रों को भी संदेश दिया जो कि किन्हीं वजहों से टॉपर बनते-बनते रह गए।
उन्होंने कहा कि जिंदगी में कभी हताश नहीं होना चाहिए। बच्चों को इसी प्रकार लगन के साथ पढ़ाई जारी रखनी है तथा भविष्य में अपना सपना पूरा करने के लिए प्रयासरत रहना है।
संबोधन के पश्चात डीसी संजय जून ने सभी बच्चों को मेडल पहनाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह के बाद उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण बचाने का भी संदेश दिया।