फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानीः अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्यक्रम में 70 मेधावियों का हुआ सम्मान, पहनाए गए मेडल

Sat, 20 Jul 2019 05:13 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
विज्ञापन
भविष्य ज्योति कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित भविष्य ज्योति कार्यक्रम में हरियाणा विद्यालय शिक्षा और केंद्रीय माध्यमिक विद्यालय बोर्ड के 70 मेधावियों को सम्मानित किया गया। उपायुक्त सुजान सिंह, पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह ने मेधावी बच्चों को सम्मानित किया। अतिथियों ने बच्चों के बीच अपने अनुभव भी साझा किया।
विज्ञापन


उपायुक्त डॉ. सुजान सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि मेहनत ही सफलता की कुंजी है। इमानदार बने। अपने या अपनों के साथ धोखा न करें। हर क्षेत्र में आज चुनौती है और हर सफलता के पीछे कड़ी मेहनत होती है। सफलता का अहसास भी असफलता के बाद ही होता है। अभिभावक बच्चों पर दबाव न बनाए और जिस पर राह पर बच्चों की रूचि है, उसी में सहयोग करें।

पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया ने कहा कि मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती। हार से निराश नहीं होना चाहिए। हमें लगातार प्रयास करते रहना चाहिए। सफलता अवश्य ही मिलेगी। उन्होंने अपने अनुभव और अपने दोस्तों के अनुभव को भी साझा किया। बोर्ड चेयरमैन ने विद्यार्थियों को नकल नहीं करने, नकल नहीं करने देने, पर्यावरण और जल संरक्षण की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


हलवासिया स्कूल के प्रशासक दीवानचंद रहेजा ने अतिथियों का स्वागत किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें