फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: अमर उजाला और चितकारा यूनिवर्सिटी मिलकर कराएंगे मॉक जेईई टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। अमर उजाला और चितकारा यूनिवर्सिटी एक बार फिर संयुक्त रूप से मॉक जेईई टेस्ट सीरीज आयोजित करने जा रहे हैं। यह कार्यक्रम पिछले चार वर्षों से सफलतापूर्वक जारी है और इस बार भी नवंबर 2025 से उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के छात्रों के लिए इसे शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन 23 नवंबर शुरू हो चुकी है। पंजीकरण के बाद छात्रों को लॉगिन आईडी और पासवर्ड मिल रहा है, जिनसे वह ऑनलाइन टेस्ट दे सकेंगे। कुल 8 टेस्ट उपलब्ध होंगे, प्रत्येक का समय 3 घंटे होगा। छात्र अपनी सुविधा के अनुसार कोई भी या सभी टेस्ट दे सकेंगे। आवश्यकता पड़ने पर और भी टेस्ट जोड़े जाएंगे।
विस्तृत रिजल्ट और एनालिसिस छात्रों को उपलब्ध कराए जाएंगे। चितकारा यूनिवर्सिटी का काम प्रश्नपत्र तैयार करना, मूल्यांकन, रिपोर्ट कार्ड एनालिसिस, रजिस्ट्रेशन वेबसाइट बनाना, एडमिट कार्ड भेजना, परीक्षा केंद्र उपलब्ध कराना रहेगा। अमर उजाला तीन विज्ञापन और दो समाचार कवरेज प्रकाशित करना। इस पहल का उद्देश्य पहाड़ी राज्यों के छात्रों को कम लागत में गुणवत्तापूर्ण जेईई तैयारी और वास्तविक परीक्षा जैसा अनुभव उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें