फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमनदीप द्राल दूसरे पायदान पर पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। देश की नामी महिला गोल्फर्स हीरो वुमन प्रोफेशनल गोल्फ टूर 2020 के पहले चरण में शिरकत कर रही हैं। पहला चरण पुणे गोल्फ कोर्स पर खेला जा रहा है। वीरवार को दूसरे राउंड के लिए मुकाबले हुए। दिन का खेल खत्म होने पर रिद्धिमा दिलावरी 70 और 71 अंक के साथ कुल 141 अंक लेकर पहले स्थान पर रहीं। चंडीगढ़ की गोल्फर अमनदीप द्राल 73 और 70 के साथ कुल 143 अंक लेकर दूसरे स्थान पर पहुंची। वाणी कपूर और अफसाना फातिमा कुल 147 अंक लेकर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। सनिया शर्मा और दीक्षा डागर कुल 149 अंक लेकर संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर रहीं। ज्योतसना सिंह, सोनम कपूर, मेहर अटवाल, नेहा त्रिपाठी कुल 151 अंक लेकर पांचवें स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें