फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: अमन अरोड़ा की पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील, बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करें

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के प्रधान अमन अरोड़ा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे राज्य के कई जिलों में बाढ़ से प्रभावित इलाकों में लोगों की मदद करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से हर जिले में बाढ़ जैसी स्थितियों से निपटने के लिए पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। प्रभावित लोगों की मूलभूत जरूरतों को पूरा करने के लिए भी प्रशासन की ओर से हर तरह की व्यवस्था की जा रही है। खासकर तरनतारन, अमृतसर, फिरोजपुर फाजिल्का और अबोहर में लोगों तक मदद पहुंचाई जा रही है। यहां बाढ़ से कई इलाके बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। अरोड़ा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि सरकार की तरफ से हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन यह समस्या सिर्फ सरकार के काम करने से खत्म नहीं होगी। इसलिए हमें भी जमीन पर उतरकर लोगों की मदद करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें