फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के 40 विधायक कैप्टन अमरिंदर के खिलाफ, आप के समर्थन से नवजोत बनाएं सरकार : आप विधायक

Sat, 30 Nov 2019 10:37 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Aman Arora AAp - फोटो : ANI
विज्ञापन
महाराष्ट्र के बाद अब पंजाब में भी राजनीतिक उठापटक की आहट सुनाई दे रही है। आम आदमी पार्टी (आप) कांग्रेस पार्टी में फूट की ओर इशारा कर रहे हैं। इसका फायदा उठाकर आप पंजाब में सरकार बनाने के सपने देख रही है। इसके लिए उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू को नई सरकार बनाने की पेशकश की है। 
विज्ञापन


न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के अनुसार आप विधायक अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के गृहनगर के चार कांग्रेस विधायक सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं। इतना ही नहीं अमन अरोड़ा का कहना है कि इन चार विधायकों को 40 विधायकों का समर्थन हासिल है। 

अमन अरोड़ा ने कहा, "मैं उन 40 विधायकों, 19 आप विधायकों और नवजोत सिंह को नई सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करता हूं। हम इसे लेकर कांग्रेस के विधायकों से संपर्क में हैं।"  
विज्ञापन
विज्ञापन





 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें