फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयोडिन युक्त नमक का ही करें इस्तेमाल

Sat, 26 Oct 2013 03:38 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या आप जानते हैं कि बिना आयोडीन युक्त नमक से आप कई गंभीर बीमारियो के शिकार हो सकते हैं। दरअसल मोहाली में सेहत विभाग द्वारा ग्लोबल आयोडीन डेफीशिएंसी वीक के तहत फेज-11 के सरकारी स्कूल में सेमिनार कराया गया।
विज्ञापन


 जिला टीकाकरण अफसर डॉ. रीटा भारद्वाज ने कहा कि आयोडीन की कमी से कई गंभीर बीमारियां हो जाती हैं। पहाड़ी इलाकों के साथ लगते मैदानों के लोगों को इनका खतरा ज्यादा रहता है।

इनसे बचाव के लिए हमें सही मात्रा में आयोडीन नमक का नियमित सेवन करना चाहिए। नमक खरीदते समय इस बात का ध्यान जरूर दें कि वह आयोडाइज्ड है या नहीं।

कभी खुला नमक न खरीदें, हमेशा पैक नमक ही खरीदें। क्योंकि विशेष तौर पर तैयार किया लिफाफा आयोडीन को उड़ने नहीं देता। हरी सब्जियों, मीट, मछली से भी आयोडीन प्राप्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें