फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पूर्व छात्र को अपने स्कूल से है लगाव, जरूरतमंदों बच्चों की करते है मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पूर्व छात्र आकाश कांत गुप्ता को अपने स्कूल से इस कदर प्रेम है कि वह आए दिन अपने स्कूल के लिए कुछ न कुछ बेहतर काम करते रहते हैं। वह स्कूल के जरूरतमंद बच्चों को आर्थिक सहायता और अन्य चीजें उपलब्ध करवाते हैं।
विज्ञापन

आकाश कांत गुप्ता इस स्कूल के 1978 बैच के छात्र रहे हैं ओर एयरफोर्स से रिटायर हैं। पिछले दिनों ही उन्होंने विद्यालय के सभी कक्षाओं के मेधावी विद्यार्थियों को प्रति छात्र 500 की प्रोत्साहन राशि दी। इसके साथ ही विद्यालय के (विशेष आवश्यकता वाले) विद्यार्थियों को 1100 की सहायता राशि दी गई। स्कूल के क्लास 4 कर्मचारियों को भी उपहार दिए।

इसके अतिरिक्त स्कूल की कक्षा 9वीं के दो आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थी शिवम ठाकुर एवं सुनीता को गोद लिया गया है। आकाश कांत गुप्ता इन दोनों विद्यार्थियों की संपूर्ण पढ़ाई से संबंधित सभी शैक्षणिक खर्च वहन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें