फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: अपने शिशु के साथ अनजान बच्चों की भी बनीं जीवनदायिनी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीआई में वैलेंटाइन डे पर शनिवार को ह्यूमन मिल्क बैंक की चौथी वर्षगांठ खास अंदाज में मनाई गई। इस अवसर पर 12 वर्तमान डोनर माताओं जिनमें एक बाहरी राज्य से आई मां भी शामिल थीं, को सम्मानित किया गया। साथ ही उन नर्सिंग स्टाफ, काउंसलर्स और तकनीकी टीम का भी विशेष अभिनंदन किया गया जो प्रतिदिन माताओं को प्रेरित कर इस जीवनदायी मिशन को आगे बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन


मिल्क बैंक की प्रभारी डॉ. कन्या मुखोपाध्याय ने बताया कि 2022 में शुरू हुई इस पहल ने अब तक 1600 से अधिक बीमार और समय से पहले जन्मे शिशुओं को सुरक्षित, पाश्चराइज्ड डोनर मिल्क उपलब्ध कराया है। चार वर्षों में 1700 से ज्यादा माताओं ने स्वेच्छा से दूध दान किया, 1000 लीटर से अधिक दूध इकट्ठा हुआ और 900 लीटर से ज्यादा नवजातों तक पहुंचाया गया। समारोह में एक महिला की कहानी ने सभी को भावुक कर दिया। निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान उन्हें मिल्क बैंक की जानकारी मिली और पिछले तीन महीनों में वह लगभग 30 लीटर दूध दान कर चुकी हैं। वहीं एक अन्य महिला, जिन्होंने एक माह पूर्व पीजीआई में प्रीमेच्योर जुड़वां बच्चों को जन्म दिया, दिनों बच्चे नीकू में भर्ती है। अपने शिशुओं को दूध पिलाने के साथ अन्य जरूरतमंद बच्चों के लिए भी नियमित रूप से दूध दान कर रही हैं। उनका कहना है कि यह उनके लिए ईश्वर का दिया सौभाग्य है। यह वर्षगांठ सिर्फ उपलब्धि नहीं, बल्कि साझा मातृत्व और समर्पण का उत्सव बन गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें