शिकायत के अनुसार अखबार में विज्ञापन 14 दिसंबर को छपवाया गया है और निविदा प्रस्तुत करने की तारीख 13 दिसंबर रखी गई है। उनका आरोप है कि तीन दिन का 400 रुपये के हिसाब से 2100 लोगों का करीब 25 लाख 20 हजार रुपये का बिल बनेगा। इसलिए जानबूझकर विज्ञापन निविदा प्राप्ति की तारीख अगले दिन यानी 14 दिसंबर को छपवाया गया है, ताकि इसमें खेलकर सेटिंग की जा सके।
बिस्तरों के लिए निविदा नहीं मांगी, खेल कर दिया
मनोज अग्रवाल ने बताया कि 15 से 18 दिसंबर तक आयोजित खेलो हरियाणा प्रतियोगिता के लिए 2100 बिस्तर भी लगाए जाने थे। इसकी निविदा आमंत्रित ही नहीं की गई। बिना निविदा बिस्तर का प्रबंध कैसे किया गया। इसमें भी धांधली हुई है। मनोज अग्रवाल ने बताया कि 2100 बेडिंग के लिए 80 रुपये के हिसाब से प्रत्येक खिलाड़ी के लिए चार इंच का गद्दे, रजाई, तकिया का चार्ज किया गया है लेकिन ढाई इंच का गद्दा खिलाड़ियों को दिया गया है, जिसका मार्केट रेट किराए पर 60 रुपये है। यानी हर बिस्तर पर 20 रुपये की चपत लगाई गई है। यह भी जांच का विषय है।
खेलो हरियाणा प्रतियोगिता में प्रदेश भर से आने वाले 2100 खिलाड़ियों के भोजन और बिस्तर की व्यवस्थाओं से जुड़े धांधली पर शिकायत मिली थी। जिसके बाद रिकॉर्ड जब्त किया गया है, मामले की जांच चल रही है। - सुरेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर, सीएम फ्लाइंग।